शब्दार्थ पढ़िए व याद करिए।
शब्द अर्थ
मूर्ख बुद्धू
अभिमान घमंड
संदेह शक
तुलना बराबरी
अनुरोध विनती करना
संसार दुनिया
पल बहुत थोड़ा समय
संतुष्ट जो मिल जाए उसी में खुश रहने वाला।
पाठ ज्ञान-
किसने किससे कहा:
क) ख्वाजा सरा अकबर
ख) बीरबल अकबर
ग) अकबर बीरबल
घ) अकबर बीरबल
ड)बीरबल ख्वाजा सरा
प्रश्न २) उचित शब्द चुनकर खाली स्थान भरिए।
जवाबों ,बुद्धिमान ,छक्के ,मूर्ख,बीरबल
क) दरबारी बीरबल से जलते थे।
ख) बीरबल को ख्वाजा सरा अपने सामने निरा बालक और मूर्ख समझते थे।
ग) उन्हें विश्वास था कि बादशह के इन प्रश्नों को सुनकर बीरबल के छक्के छूट जाएंगे।
घ) बीरबल अपने आप में बडा बुद्धिमान बनता है।
ड) मेरे जवाबों को गलत साबित कीजिए।
प्रश्न ३) प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
क) ख्वाजा सरा अपने आप को क्या समझते थे?
उत्तर) ख्वाजा सरा अपने आपको बहुत बुद्धिमान समझते थे।
ख) ख्वाजा साहब का बस चलता तो वे क्या करते?
उत्तर) ख्वाजा साहब का बस चलता तो वे बीरबल को हिंदुस्तान से बाहर निकलवा देते।
ग) बीरबल से किसने कितने सवाल पूछे?
उत्तर) बीरबल से बादशाह अकबर ने ख्वाजा सरा के कहने पर तीन सवाल पूछे।
घ) बीरबल के जवाबों से कौन संतुष्ट हो गया?
उत्तर) बीरबल के जवाबों से बादशाह अकबर संतुष्ट हो गया।
प्रश्न 4) ख्वाजा सरा के प्रश्नों के सही उत्तरों से मिलान कीजिए।
क) संसार का केंद्र कहां है? 1) भेड़ के बालों के बराबर आसमान में तारे हैं।
ख)आकाश में कितने तारे हैं? २)लोगों को एक जगह इकट्ठा करके गिनती कर सकते हैं।
ग) संसार की आबादी कितनी है? ३) जमीन मैं अपनी छड़ी गाड़ कर उसे ही केंद्र बताया।
उत्तर) क) _________ ३)
ख) __________ 1)
ग) ___________ २)
शब्द ज्ञान
१) विलोम शब्द लिखिए।
नकली - असली विश्वास - अविश्वास
प्रश्न - उत्तर संतोष - असंतोष
आकाश - पाताल गलत - सही
२) नीचे लिखे शब्दों के अलग अलग अर्थ लिखिए।
उत्तर ------- दिशा, जवाब
बस -------- वाहन, बहुत हुआ।
बाल -------- केश, लड़का।
मान -------- सम्मान, मूल्य।
भाषा ज्ञान
नीचे दिए गए विराम चिन्ह को लगाकर एक एक वाक्य बनाइए।
क) पूर्ण विराम (।)
राधा घर जा रही है।
ख) प्रश्न वाचक चिन्ह (?)
क्या तुम पढ़ रहे हो?
ग) विस्मयादिबोधक चिह्न( !)
वाह! मजा आ गया।
घ) अल्प विराम (,)
मैं , तुम और गगन खेलने चलेंगे।
ड) उद्धरण चिह्न (" ")
माता ने कहा, " मुझे बाज़ार से कुछ सामान लेने जाना है।"
ख ---- नक्शा (भारत का)
ग ----- तरबूज
घ ----- आकाश
No comments:
Post a Comment